logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सर्व समाज रामलीला समिति वैशाली के मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री कप्तान विकास गुप्ता जी का आगमन हुआ ।

गाजियाबाद , वैशाली सेक्टर 3 में सर्व समाज रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के आठवें दिन बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री कप्तान विकास गुप्ता जी का आगमन हुआ । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से हमें सीख मिलती है। उनसे हमें प्रेरणा लेकर अपने अंदर की बुराई को समाप्त करना चाहिए । आज देश,समाज और परिवार में बहुत सी बुराइयां आ गई हैं हमें उसे पर भी विजय प्राप्त करना है। उन्होंने स्वच्छता का जिक्र करते हुए कहा कि जगह की स्वच्छता के साथ-साथ मन की स्वच्छता भी जरूरी है ।हमारा मन स्वच्छ होगा तो हमारा समाज स्वच्छ होगा और समाज स्वच्छ होगा तो हमारा राष्ट्र स्वच्छ और सशक्त होगा । इस दौरान समिति के पदाधिकारी, सदस्य और भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे ।

114
2874 views

Comment