logo

स्काई पब्लिक स्कूल सिसेंडी में कन्या पूजन संग धूमधाम से मनाया गया दशहरा

रोहित दीक्षित

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के स्काई पब्लिक स्कूल सिसेंडी में मंगलवार को दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रामायण के सातों कांड का नाट्य मंचन प्रस्तुत किया।

बालकाण्ड में नन्हे बच्चों ने राम जन्म से लेकर तारकासुर वध तक की घटनाओं को दर्शाया। अयोध्याकांड में कक्षा 3 और 4 के बच्चों ने कैकेई द्वारा मांगे गए वचनों का सुंदर चित्रण किया, जिसमें दशरथ की भूमिका तेजस और कैकेई का किरदार गौरवी ने निभाया। आरण्यकांड में रावण की भूमिका शिवम ने शानदार ढंग से की, वहीं किष्किन्धाकांड में बाली का किरदार शिवांश ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

सुंदरकांड में छोटे बच्चों ने हनुमान जी की लंका यात्रा और लंका दहन का मंचन किया। युद्धकांड में राम-रावण युद्ध और रावण वध का दृश्य मनमोहक रहा। उत्तरकांड में बच्चों ने राम राज्याभिषेक पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें लव-कुश की भूमिका अंशिका और विनायक ने निभाई।

अंत में रावण दहन किया गया और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रबंधक आदित्य सिंह यादव और प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

129
3970 views