logo

मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के बांसी के रामविलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज सोनखर में डीआईजी बस्ती ने किया संवाद

सिद्धार्थनगर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में चल रहे “मिशन शक्ति फेज-05 अभियान” के तहत थाना क्षेत्र बांसी के महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर डीआईजी बस्ती ने किया संवाद महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में चल रहे “मिशन शक्ति फेज-05 अभियान” के तहत थाना क्षेत्र बांसी के रामविलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज सोनखर में एक प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने की। इस अवसर पर डीआईजी बस्ती ने अध्यापिकाओं व छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता संबंधी जानकारियां दीं। उन्होंने 1090, 181, 112, 1076 जैसी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर मिशन शक्ति का पम्पलेट भी वितरित किया। प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी रोहिणी यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पांडे तथा एंटी रोमियो प्रभारी द्वारा छात्राओं को सेल्फ डिफेंस व मिशन शक्ति फेज-05 की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद डीआईजी बस्ती ने थाना बांसी पर स्थापित महिला सुरक्षा केन्द्र व थाना परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

39
10630 views