logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आरबी चिल्ड्रन वैली की छात्रा बनी एक दिन की उभांव थाने की बनी इंचार्ज



(बलिया)। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को आरबी चिल्ड्रन वैली स्कूल मुजौना की कक्षा 12 की छात्रा अंशिका तिवारी को एक दिन के लिए उंभाव थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। छात्रा ने कुर्सी संभालते ही थाने के कामकाज की जानकारी ली और फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए तुरंत निर्णय लेकर निपटारा किया।
अंशिका तिवारी ने महिला सुरक्षा, बालिका शिक्षा और नशा उन्मूलन जैसे मुद्दों पर विशेष फोकस करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
एक दिन की थानेदार बनी अंशिका का आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता देखकर थाने के पुलिसकर्मी भी आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने अपने अनुभव को यादगार बताते हुए कहा कि यह अवसर उन्हें जीवनभर प्रेरित करेगा। वहीं प्रभारी निरीक्षक आर पी सिंह और अन्य अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की पहल से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और वे समाज के प्रति अधिक जागरूक बनती हैं।
पूरे दिन भर थाने पर छात्रा अंशिका तिवारी की सक्रियता चर्चा का विषय बनी रही।

54
2417 views

Comment