logo

आदिवासी नेत्री श्रीमती गंगोत्री राजेन्द्र कंवर ने शारदीय नवरात्रि पर्व पर आदी शक्ति मां वैष्णो देवी की ब्रत रख कर कि कन्या भोज का आयोजन

जांजगीर चांपा: चारपारा में आदिवासी नेत्री श्रीमती गंगोत्री राजेन्द्र कंवर ने शारदीय नवरात्रि पर्व पर आदी शक्ति मां वैष्णो देवी की उपवास ब्रत रख कर पूजा अर्चना हवन कराते हुए नव कन्या को भोजन कराया और प्रसाद वितरण की। मंगलवार दोपहर 3 बजे आदिवासी नेत्री श्रीमती गंगोत्री राजेन्द्र कंवर ने क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि पर्व पर नव कन्याओं को भोजन कराने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही आज मंगलवार को क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर विराजमान मां दुर्गा, आदिशक्ति मां जेवरा दाई, चंडी दाई, मरकी माता, सराईश्रूंगार मन्दिर, त्रिपुर सुंदरी, अन्नधरीदाई, बुढ़ा महादेव भवानी मंदिर की दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

15
118 views