logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमर शहीद वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली की पुण्य स्मृति पर गंगाजल व दूध से अभिषेक


मेरठ, 1 अक्टूबर।
स्वतंत्रता आंदोलन के प्रखर सेनानी और शौर्य के प्रतीक अमर शहीद वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली की पुण्य स्मृति पर मंगलवार को शहर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। एन.सी.सी. तिराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा का गंगाजल और दूध से अभिषेक कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, गढ़वाल सभा के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वाल सभा अध्यक्ष आलम सिंह पंवार ने की। इस अवसर पर पार्षद सुमित मिश्रा, डॉ. आर.पी. जुयाल, श्री बच्चन सिंह असवाल, उपाध्यक्ष सतीश चन्द जखमोला, कोषाध्यक्ष ऋषिराज उनियाल, महामंत्री आचार्य राकेश बसलियाल, मंत्री मोहन सिंह नेगी, श्री सतवीर, यशवंत सिंह चौहान, अतुल बंदोलिया,चेतन रतूडी,अर्जुन बिष्ट,रमन कुकरेती,सुनील गौड़ सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की मुख्य भूमिका जितेन्द्र पांथरी और पार्षद सुमित मिश्रा ने निभाई। मिश्रा जी ने पानी के टैंकर की व्यवस्था कर प्रतिमा स्थल की सफाई स्वयं की और कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के पश्चात गढ़वाल सभा भवन में वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली और अमर शहीद श्रीदेव सुमन की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने दोनों महानायकों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी संघर्षगाथा भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा का समापन सामूहिक जलपान और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।

211
16546 views

Comment