logo

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को गांधी तिराहा पर सुबह 7 बजे होगा कार्यक्रम*


सूरज पोसवाल
दौसा, 1 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार, 2 अक्टूबर को यहां गांधी तिराहा पर सुबह 7 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा रामस्वरूप चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा उनके प्रिय भजनों एवं रामधुनी का गायन होगा। साथ ही, सर्वधर्म प्रार्थना, शांति पाठ एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए हैं।

1
57 views