logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एक मिनट मे ई पास का झारखण्ड सरकार का दावा फेल, बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जताया नाराजगी

 झारखंड में 16 मई से सख्त लॉकडाउन लागू हो गया है। झारखंड की हेमंत सरकार ने दावा किया था कि लॉकडाउन पास एक मिनट में निर्गत होगा। लेकिन पहले ही दिन परिवहन विभाग का ई-पास निर्गत करने का सिस्टम फेल कर गया है।

वेबसाइट खुलते ही क्रैश हो जाता है। नतीजतन, ई-पास निर्गत नहीं हो रहा है। इससे एक तरफ झारखंंड सरकार की किरकिरी हो रही है तो दूसरी तरफ जनता भी परेशान है। आवश्यक कार्य के लिए भी लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। निकलने पर अलग तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नाहक में पुलिस से सामना हो रहा है। इस मुद्दे पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर सवाल उठाया है। 

287
14991 views
111 shares

Comment