logo

कैसरगंज रामलीला कमेटी के लोगों ने एसडीएम को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

कैसरगंज रामलीला मैदान में हो रहे दशहरे में उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार एवं सम्मानित सदस्य गणों ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया,रामलीला दशहरे का पर्व कई सालों से रामलीला ग्राउंड कैसरगंज में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है,हर साल की भाँति इस वर्ष भी दशहरे का पर्व बहुत ही धूमधाम तरीके से मनाया गया और बृहस्पतिवार की शाम रावण धू धू करके जल गया,उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर हर धर्म के लोग गंगा जमुनी तहजीब के मद्देनजर सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्यौहार में शिरकत करते हैं,दशहरा का पर्व देखने के लिए कई गांव के लोग रामलीला ग्राउंड कैसरगंज में तशरीफ लाते हैं,जिससे मेले का भव्य नजारा कुछ अलग ही हो जाता है,दशहरा जैसे पर्व को देखकर मन प्रफुल्लित होता है और लोगों के प्रति ईर्ष्या घृणा जैसी तमाम बीमारियां दूर हो जाती हैं दशहरे के प्रोग्राम के अंतिम दिन कमेटी के सम्मानित सदस्य गण शिवानंद सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष कैसरगंज,सत्यदेव सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख फखरपुर, शिव सहाय सिंह,प्रफुल्ल राज़ सिंह,गुलाब सिंह हीरालाल मौर्य,राघव सिंह,आशु सिंह आदि लोग भारी संख्या में रामलीला मैदान कैसरगंज में मौजूद रहे,

10
521 views