logo

कोटा दशहरा मेला: रावण का पुतला दर्ज हुआ एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

कोटा, 2 अक्टूबर। कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेले में बने विशाल रावण के पुतले को एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा पहुँचकर मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी को प्रमाण-पत्र सौंपा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेला समिति, नगर निगम प्रशासन और कोटा की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कोटा की सांस्कृतिक पहचान को और भी ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस आयोजन को भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और आध्यात्मिकता का प्रतीक बताया। उन्होंने समस्त देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कोटा का दशहरा मेला अब अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा है।

कोटा का राष्ट्रीय दशहरा मेला देशभर में अपने भव्य रावण दहन और पारंपरिक झाँकियों के लिए जाना जाता है। इस बार रिकॉर्ड दर्ज होने से कोटा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिली है।

82
4549 views