logo

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क दिखाई दिया।

बांदा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क दिखाई दिया। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने गुरुवार को थाना अतर्रा, बिसंडा और बबेरु क्षेत्रों के विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि बुधवार को शहर क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया था। गुरुवार को जनपद के अन्य क्षेत्रों में विसर्जन कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसके मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतर्क रहने और विसर्जन कार्यक्रम को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

0
0 views