logo

*सामुदायिक भागीदारी से होगा जनजातीय गांवों में विजन निर्माण, बदलेगी दशा और दिशा*

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति परिवारों के सर्वांगीण विकास एवं सरकार की 17 विभागों की 95 से अधिक योजनाओं का लाभ वंचित परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के सफल संचालन एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आदि-कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आदि कर्मयोगी आदि साथी एवं आदि सहयोगी के रूप में सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों को जोड़ा गया है।
ग्राम पंचायत खटकड़ के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बसे ग्राम जावरा एवं हरिपुरा उर्फ जावरा की झोपड़ियां को इस अभियान में चिन्हित किया गया है। जावरा ग्राम नोडल ग्राम प्रभारी जितेंद्र शर्मा प्रधानाध्यापक जावरा को एवं हरिपुरा उर्फ जावरा की झोपड़ियां नोडल ग्राम प्रभारी नीरज शर्मा ग्राम विकास अधिकारी खटकड़ को नियुक्त किया गया है। इस अभियान के सफल संचालन हेतु उक्त दोनों गांव में आदि सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच सेवा पर्व के रूप में मनाया गया जिसमें अपना गांव-समृद्धि का सपना उद्देश्य को लेकर विजन 2030 की योजना बनाई गई।

4
63 views