देश भर में नवदुर्गा पर मां की पूजा होती रही और दूसरी तरफ मां सिसक - सिसक कर अपनी जान देती रही
यह अखबार की कटिंग नहीं है यह देश की बदहाल स्थिति का चेहरा है। सोचने वाली बात है 6 किलोमीटर दूर खड़ी एंबुलेंस 3:30 घंटे में स्थान तक नहीं पहुंच पाई।
👉 इस पर कलेक्टर साहब क्या एक्शन लेंगे।
👉 एंबुलेंस पायलट अगर कम है तो उनकी पूर्ति क्यों नहीं होती।
👉 अगर एंबुलेंस की कमी है तो पूर्ति क्यों नहीं की जा रही।
👉 क्या गरीब की जान की कोई कीमत नहीं होती।
👉 अशोकनगर को संसार करने वाली सबसे गंभीर घटना
एक तरफ जहां हमारा देश विश्व गुरु का सपना देख रहा है। और बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं । हमारी जीडीपी को दिखाया जाता है, की हम दुनिया के सबसे अब्बल देश हैं लेकिन हमारे देश की असली हकीकत इसको हम नकार नहीं सकते।
अशोकनगर जिले के लिए यह घटना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक घटना है इस पर जरूर मुख्यमंत्री साहब और कलेक्टर साहब को एक्शन लेना चाहिए।