logo

पंडित मनोज जोशी होंगे विश्व ब्राह्मण संगठन के बूंदी जिला अध्यक्ष बूंदीस्थ ज्योतिष एवं धर्मशास्त्र परिषद ने किया अभिनंदन

बूंदी - विश्व ब्राह्मण संगठन ( पंजीकृत ) के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक (अलवर वाले) ने संगठन के बूंदी जिला अध्यक्ष पद पर सामाजिक कार्यों में सतत् सक्रिय पंडित मनोज जोशी को नियुक्त किया है।

विश्व ब्राह्मण संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंडित मनोज जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पारीक के निर्देशानुसार बूंदी जिले में सभी ब्राह्मणों को वैदिक शिक्षा से जोड़कर उनको सामान्य वैदिक शास्त्रों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जोशी के अनुसार शीघ्र ही कार्यकारिणी घोषित की जावेगी जिसमें ब्राह्मण समुदाय के सभी लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जावेगा। जोशी की इस नियुक्ति पर बूंदीस्थ ज्योतिष एवं धर्मशास्त्र परिषद अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की।

1
121 views