logo

झारखंड बीजेपी का बड़ा फेरबदल: आदित्य साहू बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रविंद्र राय हटाए गए

झारखंड: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड प्रदेश में बड़ा organizational बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 3 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र जारी किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के साथ साहू की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू करने की जानकारी दी गई।

आदित्य साहू को इस पद पर रविंद्र कुमार राय की जगह नियुक्त किया गया है। रविंद्र राय को विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन चुनावों में बीजेपी की अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब उन्हें हटाया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि आदित्य साहू की नियुक्ति वैश्य समुदाय के समर्थन को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों में रणनीतिक बढ़त बनाने की दिशा में की गई है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से आधी पर वैश्य समाज का प्रभाव महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस कदम से झारखंड में बीजेपी के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं, वहीं पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेताओं जैसे बाबूलाल, चंपाई और मुंडा की भूमिका और प्रभाव सीमित होने की संभावना जताई जा रही है।

यह नियुक्ति झारखंड बीजेपी में आगामी रणनीति और संगठनात्मक फेरबदल की दिशा का संकेत भी है।

4
1331 views