
बालाजी महाराज को प्रिय प्रसाद दराबे व चूड़वे का भोग …...
बालाजी महाराज को लगाया प्रिय प्रसाद दराबे व चुडवे का भोग .....
.
संवाददाता
भगवानदास शाह ✍️…
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश
बुरहानपुर - शुक्रवार को बालाजी महोत्सव के 12 वे दिन श्री जी का ताप्ती नदी के सतीयारा घाट पर मेला लगना था |लेकिन सतीयारा घाट पर जल स्तर सामान्य न होने के कारण मेला मंदिर परिसर मे ही लगा |मंदिर परिसर मे ही शुक्रवार शाम मे श्री जी का ताप्ती जल से 21ब्राम्हणो के मंत्रो के बीच कुम्भाभिषेक कर दराबा और चुड़वे का भोग लगाया गया|
शाम 7.30 बजे से शुरू हुआ अभिषेक 9.30 बजे तक चलता रहा। श्रीजी का मनोहारी शृंगार कर दराबा और चुड़वे का भोग लगाया गया। अंत में शयन आरती के बाद मेले के पहले दिन के अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई।
3 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह सतीयारा घाट पर ताप्ती नदी का जल स्तर सामान्य नहीं रहा | इसलिए मेला 3 अक्टूबर को मंदिर परिसर में ही लगा| जो 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक मंदिर परिसर मे ही रहेगा |2008, 2019,2022 मे भी मेला नहीं लगा था 2022मे भी सतियारा घाट पर ताप्ती नदी का जल स्तर बढ़ा होने से मेला नहीं लगा था। और इस वर्ष 2025 मे भी वही स्थिति है|
4 अक्टूबर को सुबह से श्री जी का विशेष अभिषेक मंदिर परिसर में ही संपन्न होगा और शाम 6:00 बजे से बालाजी महाराज मंदिर मे ही भक्तो को दर्शन देंगे |