logo

बैंगलोर : विजयादशमी पर शस्त्र व शास्त्र पूजन समारोह संपन्न

बैंगलोर (दलपतसिंह भायल) विजयादशमी के पावन अवसर पर श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में शस्त्र व शास्त्र पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विरेंद्र सिंह पादरू ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “शस्त्र केवल हथियार नहीं, बल्कि शक्ति और सुरक्षा के प्रतीक हैं। इस पूजन से हमें सीख लेनी चाहिए कि सबसे पहले हमें अपने भीतर के रावण का दहन करना है और बुराइयों का नाश कर अच्छाइयों को अपनाना है।”

समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ, इसके बाद विमला बाईसा ने प्रार्थना प्रस्तुत की। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह अणवाणा ने कहा कि विजयादशमी का पर्व क्षत्रिय समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शस्त्र व शास्त्र पूजन से समाज को नई ऊर्जा और शक्ति प्राप्त होती है।

समारोह में राजपूत समाज कर्नाटक के अध्यक्ष जबर सिंह सांथू, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अणवाणा, पूर्व अध्यक्ष गायड़ सिंह, सुजान सिंह भाटी, जेठू सिंह राजौला, सुजान सिंह उचमत, सुरेंद्र सिंह चोरा, हड़मत सिंह काठाडी, गणपत सिंह चूरा, नरेंद्र सिंह निम्बोडा, गजेन्द्र सिंह भैषाणा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, समाजबंधु और मातृशक्ति उपस्थित रहे।

13
133 views