भारी बारिश में भी नहीं थमा भक्तों का उत्साह
नगर पंचायत बड़हलगंज और प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था में हुआ मूर्ति विसर्जन
शुक्रवार को दिनभर हुई भारी बारिश के बावजूद भक्तों का जोश और उमंग देखते ही बनता था। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया।
नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और साज-सज्जा की विशेष तैयारी की गई थी। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतज़ाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था के कारण विसर्जन यात्रा शांतिपूर्वक और भव्य तरीके से संपन्न हुई।
भारी बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति को कम नहीं कर सकी। नगर की गलियां भक्तिमय वातावरण से गूंज उठीं और माँ दुर्गा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।