logo

झारखंड कांग्रेस ने 24 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की

रांची, 4 अक्टूबर 2025:ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड प्रदेश के 24 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। यह सूची AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई है।

सूची के अनुसार, प्रमुख जिलों में नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

बोकारो – जवाहर लाल मेहता

चतरा – चन्द्रदेव गोप

देवघर – मुकुंद दास

धनबाद – संतोष कुमार सिंह

दुमका – स्टीफन मरांडी

पूर्वी सिंहभूम – परविन्दर सिंह

गढ़वा – ई. ओबैदुल्लाह हक अंसारी

गिरिडीह – सतीश केड़िया

गोड्डा – मोहम्मद याह्या सिद्दीकी

गुमला – राजनील तिगा

हजारीबाग – जे. पी. पटेल

जामताड़ा – दीपिका बेसरा

खूंटी – रवि मिश्रा

कोडरमा – प्रकाश राजाक

लातेहार – कामेश्वर यादव

लोहरदगा – सुखैर भगत

पाकुड़ – श्रीकुमार सरकार

पलामू – बिमला कुमारी

रामगढ़ – ममता देवी

रांची महानगर – कुमार राजा

रांची ग्रामीण – सोमनाथ मुंडा

साहिबगंज – बरकतुल्लाह खान

सरायकेला-खरसावां – राज बागची

सिमडेगा – भूषण बारा

पश्चिम सिंहभूम – रंजन बॉयपॉय


कांग्रेस का कहना है कि नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से प्रदेश संगठन में तेजी आएगी और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि यह नियुक्ति संगठनात्मक गतिविधियों को पुनर्जीवित करेगी और झारखंड में कांग्रेस की पकड़ को और मजबूत बनाएगी।

11
722 views