logo

AICC पर्यवेक्षक और कांग्रेस संगठन अभियान अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक अशोक तंवर के अजमेर आने पर कांग्रेस जन ने स्वागत किया-सच की कलम ✍🏻 अजमेर

#अजमेर ! 4/10/25 !
#सच_की_कलम_ #piyushsurana #ajmer
AICC पर्यवेक्षक और कांग्रेस संगठन अभियान अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के अजमेर आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों ने स्वागत किया - सच की कलम ✍🏻अजमेर !

अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर नेताओ ने अपना जोश दिखाया। कई नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में नजर आए,नेताओ ने दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन। तो कुछ नेताओं ने साइलेंटली रहकर पर्यवेक्षक के सामने अध्यक्ष पद के लिए चेहरे बने।
जानकारी के अनुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की दौड़ में डॉ श्रीगोपाल बाहेती,कैलाश झालीवाल,डॉ राजकुमार जयपाल,डॉ द्रोपदी कोली,विजय जैन,महेंद्र सिंह रलावता,नौरत गुर्जर,कैलाश कोमल,डॉ सुनील लारा,शैलेन्द्र अग्रवाल,लोकेश चारण,नितिन जैन रहे। किसका पलड़ा भारी किसकी मजबूती कौन रहेगा आगे ये तो वक्त बताएगा।
कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष पद को लेकर काफी चर्चा रही। कौन इस पद पर बैठेगा किसके लिए बात करे। कौन है जो कांग्रेस में जान फूंक सकता है। कौन है जो कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ेगा। ऐसा अध्यक्ष अजमेर कांग्रेस को चाहिए जो मजबूती से सभी को साथ लेकर चले।
पर्यवेक्षक और कांग्रेस संगठन अभियान अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर जी सर्किट हाउस में ठहरे और सभी से सरलता पूर्वक बात की मुलाकात की। और कल मीटिंग के लिए सभी को आने के लिए कहा और पर्सनली मिलने की बात भी कही आप मिलकर अपनी बात रखे। हंसमुख,सरल स्वभावी,मिलनसार,दबंग, नेतृत्व रखने वाले अशोक तंवर से मिलकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बढ़ा। और कार्यकर्ताओं को एक रोशनी नजर आई।

*पीयूष सुराणा*
*सच की कलम ✍🏻 अजमेर*

*जिलाअध्यक्ष*
*शहर जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग अजमेर*

10
161 views