
दशहरा पर शस्त्र पूजन किया अशोक सिंह जावली
विजयदशमी के पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम विष्णु के अवतार भगवान श्री राम की पूजा अर्चना शस्त्र पूजन के साथ ही सामाजिक समरसता तथा क्षत्रिय धर्म के पालन के साथ राजपूत समाज सामाजिक संगठन के साथ जरूरतमंद समाज के लोगों की सेवा करने का संकल्प क्षत्रिय राजपूत समाज की इस सभा में दोहराया। अलवर रियासत के समय के ठिकाने जावली के कल्याण बाग के अंदर क्षत्रिय राजपूत समाज की ओर से आयोजित विजयदशमी के पर्व के मुख्य अतिथि संजय सिंह नरूका, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट देवेंद्र सिंह राघव, राजपूत संगठन के भंवर सिंह नरूका, क्षत्रिय जन संसद के जिला अध्यक्ष उदय सिंह भाटी, तथा अतिथि के रूप में बंसी सिंह परमार ओड राजपूत, प्रहलाद सिंह लोधा राजपूत, की उपस्थिति में राजा के नाम से विख्यात अशोक सिंह जावली ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया। पुष्प माला अर्पित की। वहीं इसी के दौरान लाइसेंस धारी समस्त अस्त्र-शस्त्र का पूजन किया गया। इस दौरान क्षत्रिय राजपूत समाज की महिलाओं ने अपने उद्बोधन में कहा विजयदशमी का यह पर्व अपने आप में अलौकिक है। जहां बुराई पर अच्छाई की जीत तथा धर्म का साथ देने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम के आयोजन करने वाले के प्रति भी संगठन और शक्ति की बात कही गई। उधर महिला नेत्री का कहना था यह समय शस्त्र के अलावा शिक्षा से जोड़ने का है। वर्तमान समय में समाज की बालिकाएं बालक उच्च शिक्षा हासिल करें। मुख्य अतिथि संजय सिंह नरूका ने कहा अन्याय अत्याचार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर समाज को राष्ट्र को सशक्त बनाएं और यही संकल्प लेकर जाएं। अंत में राजा अशोक सिंह जवाली ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर किया।