logo

सुनील पांडे को व्यापारी कल्याण बोर्ड का राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत किए जाने पर व्यापार मंडल ने दी बधाई

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी तथा सभी नगर इकाई ने कार्यालय प्रभारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सुनील पांडे (कानपुर) को व्यापारी कल्याण बोर्ड का राष्ट्रीय सदस्य भारत सरकार मनोनीत किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा को बताया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा की है। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडेय (कानपुर) को बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष पद पर सुनील सिंघी को दूसरी बार नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठनों के प्रतिनिधि के बोर्ड में शामिल होने से व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित होगा जो व्यापारियों के हितों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने कहा व्यापारियों को व्यापारी बोर्ड में सम्मिलित किए जाने से व्यापारियों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण में मदद मिलेगी।
इस अवसर जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के. एन. डंगवाल, शहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप बाठला, महामंत्री रवि कालिया, साहिबाबाद अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू कुमारी, वैशाली अध्यक्ष संजय अरोड़ा मुरादनगर अध्यक्ष शहजाद चौधरी
समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी सुनील पांडेय को बधाई दी है।

71
1204 views