logo

भरत मिलाप महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न


बड़हलगंज नगर में आयोजित भरत मिलाप महोत्सव इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नगरवासियों ने राधा–कृष्ण, शंकर–शंभू, माँ काली, बजरंगबली और भगवान नरसिंह की अद्भुत झाँकियों का रसपान किया। झाँकियों की भव्यता ने श्रद्धालुओं को भक्ति और उत्साह के सागर में डुबो दिया।

कार्यक्रम का आयोजन सरवन जायसवाल, अशोक जायसवाल, अमित मध्देशिया, अजीत गुप्ता, राजेश, अनुराग निगम, श्री प्रकाश सोनी, गिरीश, मनीष, दिनेश, अंकित जायसवाल, आलोक कसेरा, गोलू मोदनवाल और सागर संदीप सिंह के संयुक्त प्रयासों से किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. मनोज यादव, डॉ. मंजय सोनी और डॉ. श्रीराम उपस्थित रहे, जिन्होंने झाँकियों का अवलोकन कर आयोजकों को बधाई दी।


नगर में जगह-जगह दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई थी। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तिमय गीतों और जयकारों ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया।
रामलीला कमेटी के आयोजक विरेन्द्र एडवोकेट कृष्णा राय लक्ष्मण कसौधन संजय मोदनवाल ने आयें हुए भक्तगण का आभार व्यक्त कियें :

26
4840 views