logo

हिन्द मजदूर सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष इन्द्र देव महतो से प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट l

हिन्द मजदूर सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष इन्द्र देव महतो से प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, स्वास्थ्य की जानकारी ली

बोकारो, 05 अक्टूबर 2025:

हिन्द मजदूर सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं नेशनल फ्रंट ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय सचिव श्री इन्द्र देव महतो जी से आज यूनियन के राष्ट्रीय सचिव श्री अर्जुन महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्री महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल में सरिता गोप, मुन्ना यादव, बालेसर प्रसाद एवं यूनियन के संरक्षक मुबारक अंसारी जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने श्री महतो के योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और निरोग जीवन की कामना की।

श्री अर्जुन महतो ने बताया कि "इन्द्र देव महतो जी हमेशा मजदूर हितों के लिए संघर्षशील रहे हैं। उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आज की भेंट सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे जुड़ाव और सम्मान का प्रतीक है।"
इस मुलाकात से यूनियन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है और सभी सदस्य श्री महतो के जल्द स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय भूमिका में लौटने की अपेक्षा कर रहे है।

19
1673 views