logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को 3 माह के लिए नि:शुल्‍क राशन

  लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ा दिया गया है।

 लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके साथ ही अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को 3 माह के लिए प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं तथा 2 किलोग्राम चावल नि:शुल्‍क उपलब्‍ध कराने और परम्परागत कामगारों को एक माह के लिए एक-एक हजार रुपये का भरण-पोषण भत्ता देने का भी फैसला लिया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी. प्रवक्ता के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में लागू लॉकडाउन को सोमवार, 24 मई की सुबह 7 बजे तक बढ़ाने समेत कई महत्वपूर्ण फैसले किये गये. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, 'आंशिक कोरोना कर्फ्यू के माध्‍यम से प्रदेश में संक्रमण को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिल रही है।. इसके दृष्टिगत इसकी अवधि को बढ़ाया जा रहा है।' 

यहां जारी एक बयान के अनुसार, सरकार की खाद्यान्न योजनाओं से राज्य के करीब 15 करोड़ लोगों को लाभ होगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के गरीब और कमजोर वर्ग को हर सम्भव राहत और मदद उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा/ई-रिक्शा चालक, पल्लेदार सहित नाविकों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परम्परागत कामगारों को एक माह के लिए एक हजार रुपये का भरण-पोषण भत्ता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। इससे लगभग एक करोड़ गरीबों को राहत मिलेगी।

157
14812 views

Comment