logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान आत्मनिर्भर भारत अभियान के संकल्प को साकार करेगा।

*आत्मनिर्भर भारत अभियान के संकल्प को साकार करेगा हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान: हरीश*


*भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक, 25 दिसंबर तक चलेगा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान*



*जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने पार्टी पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारियां*



रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान आत्मनिर्भर भारत अभियान के संकल्प को साकार करेगा। इसीलिए, 25 दिसंबर तक भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस बावत उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

राम विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। अब इसमें भाजपा की ओर से भी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जाएगा। 25 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी व्यापारियों और उद्यमियों को जागरूक करेंगे कि वो स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और जनता के बीच जाकर भी प्रेरित किया जाएगा कि वो अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान भी शुरू किया जाएगा। मंडल स्तर से लेकर विधानसभा और लोकसभा स्तर पर सम्मेलन होंगे। यही नहीं उच्च कोटि के स्थानीय उत्पादों को प्रमोट भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश को आर्थिक शक्ति बनाने में सभी को अपने-अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। एक परिवार बनकर हम सभी को प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करना होगा, ताकि विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था को प्रथम स्थान पर लाया जा सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, मोहन कुमार लोधी, जगपाल सिंह यादव, विकास दीक्षित, अर्जुन रस्तोगी, अजीत गौतम, धर्मवीर यादव, प्रदीप गुप्ता, विक्रम सिंह, ऋषभ ठाकुर, आकाश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

69
1495 views

Comment