logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

**पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा के परिजनों की अवैध संपत्ति कुर्क** --कई घोटालों में नाम आने के बाद प्रशासन ने दिखाई सख्ती भारी पुलिस बल

**पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा के परिजनों की अवैध संपत्ति कुर्क**

--कई घोटालों में नाम आने के बाद प्रशासन ने दिखाई सख्ती
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपत्ति पर चला कुर्की का हथौड़ा

शाहजहांपुर। कटरा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे मुन्ना सिंह नवादा के परिजनों पर आखिरकार शासन-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई है। लंबे समय से चर्चित रहे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन घोटाला तथा शराब एफडीआर घोटाले से जुड़े प्रकरणों में जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए परिजनों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को कुर्क कर लिया। सूत्रों के अनुसार इन प्रकरणों में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज थे। जिनकी विवेचना के दौरान परिजनों की बेनामी और अवैध संपत्तियों का खुलासा हुआ था। शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की।कार्यवाही के दौरान संपत्ति कुर्की की पूरी प्रक्रिया कानूनी और व्यवस्थित ढंग से की गई। मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व कर्मी व पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने सभी दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए कुर्क संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किए। मौके पर पहुंचे मुन्ना सिंह नवादा और उनके भाई ग्राम प्रधान अरबन सिंह
बताया गया कि कुर्की कार्रवाई के समय पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा और उनके भाई ग्राम प्रधान अरबन सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल ने किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन का सख्त संदेश
इस कार्रवाई को जिले में भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के खिलाफ प्रशासन के सख्त रुख का उदाहरण माना जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी व्यक्ति को, चाहे उसका राजनीतिक या सामाजिक प्रभाव कितना ही बड़ा क्यों न हो, अवैध कमाई और घोटालों के परिणामों से बचाया नहीं जा सकेगा।

68
6732 views

Comment