logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सक्ती जिले को 48 करोड़ 73 लाख की सौगात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन..

सक्ती // उप मुख्यमंत्री अरुण साव बुधवार को सक्ती जिले के प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को 48 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बुधवारी बाजार, अटल चौक परिसर सहित नगर पालिका परिषद सक्ती क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल परिसर के लोकार्पण से हुई, जिसे 30 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने 309.17 लाख रुपये की लागत से बने सोसायटी चौक से बुधवारी बाजार होते हुए गुरुनानक कॉम्प्लेक्स तक सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही 441.49 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया गया।

48
254 views

Comment