logo

जेतावाड़ा मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जेतावाड़ा मंडल में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने मुख्य मार्गों से होते हुए अनुशासित पथ संचलन निकाला।

कार्यक्रम में सत्यानंद महाराज, गादीपति रविधाम एवं विजययोगी महाराज के पावन सानिध्य में प्रांत बौद्धिक टोली सदस्य गोपालजी ने विजयादशमी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ की स्थापना से लेकर अब तक 100 वर्षों में संगठन ने हिन्दू समाज को संगठित करने और समाज परिवर्तन के क्षेत्र में अनेक प्रकल्पों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सत्यानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हिन्दू समाज को सशक्त और संगठित रहना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर संघ द्वारा शताब्दी वर्ष में लिए गए ‘पंच परिवर्तन’ — कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्व का बोध, नागरिक कर्त्तव्य और स्वदेशी अपनाने — के विषय में भी जानकारी दी गई।

सभी स्वयंसेवकों ने उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। पथ संचलन के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बने।

42
1610 views