logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के शुभारंभ पर उत्कृष्ट मैत्रियों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित*



*देवरिया, 11 अक्टूबर 2025।*

रोटरी सभागार, देवरिया में आज प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत अन्य कार्यक्रमों की लाइव स्क्रीनिंग भी की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 मैत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, पशुचिकित्सा अधिकारी (नोडल गोकुल मिशन), उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सम्मानित मैत्रियों में कृपासागर धर द्विवेदी, उमेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार गुप्ता, मलबाबू यादव, शशिभूषण सिंह, अमित गौर, रामकिशुन प्रसाद, मुहम्मद यासिन, अश्वनी कुमार, राजन कुमार, विनोद कुमार शर्मा, कन्हैया लाल पासवान, आकाश कन्नौजिया, धर्मेंद्र कुशवाहा, सत्यम कुमार पांडेय, आशुतोष प्रताप सिंह, आदित्य नारायण तिवारी, संदीप कुमार, श्रीप्रकाश मौर्य, रामदास, दुर्गेश कुमार, रंजन विजय गौतम, सुनील प्रजापति, रामशंकर यादव, जय सिंह, बाबूलाल प्रसाद, ज्ञानेश्वर गौड़ एवं रीता देवी शामिल रहे।
इसके साथ ही 1962 एम्बुलेंस टीम के उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. अंकित यादव (पशुचिकित्सक), विनोद कुमार (एम.टी.एस.) एवं राम (वाहन चालक) को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

122
3386 views

Comment