logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय रेड क्रॉस समिति द्वारा जिला शाखा नालंदा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

आज दिनांक 12/10/2025 दिन रविवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करा के चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परामर्श दिया गया । इस शिविर का उद्देश्य निसहाय और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है शिविर में जांच करवाने आए लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर उनके लिए बहुत मददगार साबित हो रहे हैं यह स्वास्थ्य जांच शिविर आगे भी जारी रहेगा और हर रविवार को निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी इस शिविर में बिहार शरीफ प्रख्यात डॉक्टरों के द्वारा 173 लोगों जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीतीश कुमार के द्वारा 31 लोगो को, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह द्वारा 38 लोगो को,डॉक्टर अखिलेश कुमार एवं डॉ इंद्रजीत फिजिशियन के द्वारा 64 लोगो, हड्डी एवं नस विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक के द्वारा 40 लोगों होम्योपैथिक चिकित्सा डॉक्टर गौतम कुमार के द्वारा 16 लोगो तथा 29 लोगो मधुमेह की जांच की गई शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची
डॉ नीतीश कुमार - शिशु रोग विशेषज्ञ
डॉ इंद्रजीत कुमार - फिजिशियन
डॉक्टर अखिलेश कुमार - फिजिशियन
डॉ अभिषेक कुमार - हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ
डॉ अभिनव कुमार सिंह- नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ प्रदीप कुमार सिंह- ऑडियोलॉजिस्ट
डॉ गौतम कुमार - होम्योपैथिक चिकित्सा
इन डॉक्टरों ने विभिन्न रोगियों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श दिया और उनके स्वास्थ्य किस्से संबंधित समस्याओं का समाधान किया शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य एवं आजीवन सदस्यों भी पूरी सक्रियता के साथ उपस्थित रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार , कार्यकारिणी सदस्य में मोहम्मद अखलाक अहमद, मनोज कुमार आजीवन सदस्यों मे प्रमोद पंडित , नागेंद्र कुमार, चंद्रमणि प्रसाद, अरविंद पंडित, प्रोफेसर स्वधर्म कुमार , साधु शरण प्रसाद ,रवि भूषण , राकेश कुमार पंकज, आकाश रोशन , एडवोकेट शंभू कश्यप, रवि रंजन, उजेश कुमार, डॉ स म मोहम्मद जमाल अरुण कुमार संजय कुमार ने संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी सदस्यों ने मरीजों का पंजीकरण, कतारों का प्रबंधन और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता की एवं लोगों ने उनका समर्पण सेवा भावना को इस शिविर की सफलता का आधार कहा।

103
1228 views

Comment