logo

दीपावली 21 अक्टूबर मंगलवार को मनाने का निर्णय" ब्राह्मण मंडल*


फरीदकोट (प्रबोध शर्मा ) 12 अक्टूबर 2025
विगत दिवस कर्मकांडी, ज्योतिषी, पुजारी, ब्राह्मण मंडल की बैठक श्री सनातन धर्म पाठशाला मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें मोगा के समस्त ब्राह्मणों ने पंचांग दिवाकर जालंधर, मार्तण्ड पंचांग कुराली, वेंकटेश्वर पंचांग मुंबई एवं अन्य कई प्रतिष्ठित पंचांगों के आधार पर अन्य शहरों के विद्वान ब्राह्मणों से परामर्श किया, जिसमें दंडी स्वामी मंदिर लुधियाना, जलंधर, अमृतसर, कोटकपूरा, जगराओं, नकोदर, तलवंडी, फरीदकोट,फिरोजपुर, बठिंडा, होशियारपुर, फाजिल्का, खन्ना एवं अन्य शहरों में विद्वानों से संपर्क करने पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि दीपावली 21 तारीख मंगलवार को ही ठीक है। मंगलवार 21 तारीख को अमावस सूर्य उदय एवं सूर्य अस्त को स्पर्श करती है। इसलिए सभी ब्राह्मण वर्ग: पंडित सत्यनाराय, पंडित अरुण शुक्ला, पंडित अक्षय कुमार, पंडित पवन गौड़, पंडित महेन्द्र नारायण झा, पंडित पवन गौतम, पंडित पवन कौशिक,पंडित सत्यवान शर्मा, रणधीर शर्मा, दयाराम शर्मा, हरि ओम,मामन शर्मा, कुनाल गर्गश, संजीव गौतम, दीपक शुक्ला, भूपेन्द्र गौतम, तरसेम शर्मा, जसमेर शर्मा, प्रवीण शर्मा,कश्मीरी लाल, बलराम शर्मा,राम चंद्र एवं अन्य मंदिरों के पुजारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि दीपावली 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को ही मनाई जायेगी।

14
214 views