logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिवांश सोनी बने सुंदर नगर के जिला प्रवक्ता संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के लिए मिला सम्मान

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सुंदर नगर के जिला अध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी ने जिला कार्यकारणी की करी घोषणा जिसमें शिवांश सोनी को जिला प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया।
शिवांश सोनी लंबे समय से संगठन के सक्रिय सदस्य रहे हैं और युवाओं के बीच पार्टी में मजबूती से अपनी विचारधारा रखते हुए आए हैं । अपने बेबाक अंदाज एवं संगठनात्मक कार्यों में उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी ने शिवांश सोनी पर यह विश्वास जताया कि वह अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

74
2985 views

Comment