logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दीपावली पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत,पटाखों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाएगा हिन्दू समाज

रिपोर्ट- अक्षय माहेश्वरी

नई दिल्ली


देश की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिल्ली-एनसीआर में ’‘ग्रीन पटाखों की बिक्री पर लगी रोक हटाने और दीपावली पर पटाखे जलाने की अनुमति देने’’ के निर्णय का हम हार्दिक स्वागत करते हैं।
यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि यह फैसला न केवल पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखता है, बल्कि लाखों हिन्दू परिवारों की भावनाओं का सम्मान भी करता है, जो वर्षों से दीपावली पर अपनी पारंपरिक खुशियाँ मनाने से वंचित रहे हैं।
श्री गोयल ने कहा कि ’“सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय हिन्दू समाज की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। दीपावली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की विजय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।”’उन्होंने कहा कि यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट वर्ष 2019 से इस प्रतिबंध के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहा था। हाल ही में अक्टूबर माह में भी फ्रंट द्वारा मुख्यमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय को ज्ञापन देकर प्रतिबंध हटाने की मांग प्रमुखता से रखी गई थी। आज इस निर्णय से हिन्दू समाज की आवाज़ को न्याय मिला है।
उन्होंने कहा कि ’’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार के सकारात्मक प्रयासों और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के समय पर पहल के कारण ही यह संभव हो पाया है’’, जिससे हिन्दू समाज के साथ-साथ पटाखा व्यापार से जुड़े हजारों परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है।
अब जब यह प्रतिबंध हटाया गया है, तो हिन्दू समाज पूरे उत्साह, भक्ति और परंपरा के साथ दीपावली मना सकेगा। हम सर्वोच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त करते हैं और सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे ’‘ग्रीन पटाखों’’ का उपयोग करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और उल्लासपूर्ण दीपावली मनाएं।

58
4377 views

Comment