logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमहर पट्टी दक्षिण में संगीत महोत्सव व सम्मान समारोह आज आयोजित

*रिपोर्ट कृष्णा शर्मा*


रसड़ा बलिया। स्थानीय क्षेत्र के अमहर पट्टी दक्षिण स्थान दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 17 अक्टूबर 2025 दिन समय सायं छ बजे शुक्रवार को मां दुर्गा भवानी संगीत महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से पंडित विजय कपूर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत आकाशवाणी, श्री विनोद उपाध्याय महाराज, पंडित रामकृष्ण तिवारी संगीता चार्य, धनंजय कुशवाहा आकाशवाणी व अवध बिहारी गिरि मंच संचालन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि कुमार एस डीएम रसड़ा, विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा जिला अध्यक्ष बी जे पी व महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि जी होंगे। कार्यक्रम के आयोजक कृष्णा कान्त ने बताया कि कार्यक्रम को सुसज्जित करने के लिए भिन्न-भिन्न वरिष्ठ कलाकार संगीत महोत्सव में शामिल होने आएंगे।

75
3537 views

Comment