logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 23 दिसंबर को,जागरुकता अभियान में जुटा विधिक सेवा प्राधिकार*

*राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 23 दिसंबर को,जागरुकता अभियान में जुटा विधिक सेवा प्राधिकार*

शिवहर ,पिपराही :- बेवजह लंबे खींच रहे मुकदमे को दोनों पक्षों के आपसी सुलह के आधार पर हमेशा के लिए निस्तारण में राष्ट्रीय लोक अदालत अहम भूमिका निभा रहा है। इस मुहिम को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सह अवर मुख्य न्यायाधीश ललन कुमार रजक लगातार प्रयासरत हैं कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो सके। उनके निर्देशन में पिपराही प्रखंड के कुअमा पंचायत के अनुसूचित जाति टोला वार्ड 7 में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आगामी 13 दिसम्बर 2025 को व्यवहार न्यायालय परिसर शिवहर में प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई एवं आमजनों को उनके हित, अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सचेत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं बताया गया कि लोक अदालत में सुलहनीय वादों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निष्पादन किया जाता है। इसमें न किसी की जीत होती है और न हार और वाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। यहां से निष्पादित मामलों में कहीं अपील भी नहीं हो सकती है। वही लोगों का आह्वान किया गया कि 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को लेकर आएं और दोनों पक्ष उपस्थित होकर मुकदमा के अनावश्यक परेशानी से निजात पाएं।
आगाह किया गया कि यह कार्यवाही पूर्णत: निशुल्क होती है दोनों पक्षों को कोई खर्च भी वहन नहीं करना पड़ता है और वे हमेशा के लिए आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानी से मुक्त हो जाएंगे।
मौके पर पैनल अधिवक्ता अर्जुन कुमार, विधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) संजीत कुमार ,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

52
2255 views

Comment