logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

भोपाल

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और असमानता से समरसता की ओर बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुधारों की भावना से प्रेरित होकर जीएसटी व्यवस्था ने भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई स्थिरता और मजबूती प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि जीएसटी सुधारों ने देश के व्यापारिक माहौल को सरल, पारदर्शी और एकरूप बनाया है। इससे न केवल व्यापारियों को लाभ मिला है बल्कि राज्यों की वित्तीय स्थिति भी सुदृढ़ हुई है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने नागरिकों से अपील की है दीपावली का यह पर्व केवल घरों की रौनक तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियों की रोशनी पहुँचे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि दीप जलाने का अर्थ केवल अंधकार मिटाना नहीं, बल्कि आशा, सहयोग और विकास के दीप प्रज्ज्वलित करना है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि दीपों की यह पावन ज्योति हमारे राज्य और देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाए, साथ ही सबके जीवन में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई उम्मीदों का संचार करे।

53
1222 views

Comment