logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जासमीन,शगुन का राज्य स्तरीय खेलों में चयन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीहडी के बच्चों के वर्ष 2025 - 26 में खेलों के ट्रायल हुए । ट्रायल में 25 बच्चों ने भाग लिया जिसमें 17 बच्चों का जिला स्तरीय खेलों में चयन हुआ । अंडर-19 छात्रा वर्ग में जासमीन का चयन कबड्डी में राज्य स्तरीय खेलों में हुआ । अंडर -14 छात्रा वर्ग में शगुन राणा का चयन खो-खो में राज्य स्तरीय खेलों में हुआ । विद्यालय में तथा इलाके में खुशी का माहौल है । प्रधानाचार्य ने दोनों छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

217
27109 views

Comment