logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झाँसी संघर्ष साथी समाजसेवी संस्था ने मलिन बस्ती पहुंचकर बनाया दीपावली का त्यौहार..

विशेष खत्री, जिला झाँसी:-
संघर्ष साथी समाजसेवी संस्था ने दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों, गरीबों और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी लाने का प्रयास किया। इसी बात को सार्थक करते हुए आज दीपावली के महापर्व पर सामाजिक संगठन संघर्ष साथी ने झुग्गी झोपड़ी व मलिन बस्ती में पहुंचकर वंचित परिवारों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा 200 से अधिक वंचित परिवारों को दीपावली की पूजन सामग्री खीले, तेल, रुई, दीपक, मिष्ठान, पटाखे, इत्यादि सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर संघर्ष साथी संस्था की ओर से शैफाली गोस्वामी, हेमंत शर्मा, रितेश पाठक, विशेष खत्री, रजत गोस्वामी, राघव दलमोत्रा, सुमित गोस्वामी, मोनू बघेल, शुभम गोस्वामी, गुरजोत भुसारी, मोनू, मनीष आदि सदस्य उपस्थित रहे।

48
843 views

Comment