logo

ब्रेकिंग न्यूज़ : दीपावली पर फैली सनसनी, कोटेदार की गला रेतकर हत्या – 6 घंटे में पुलिस ने खोला राज़ 🟥 कौशाम्बी। दीपावली की खुशियों के बीच एक परिवार

ब्रेकिंग न्यूज़ : दीपावली पर फैली सनसनी, कोटेदार की गला रेतकर हत्या – 6 घंटे में पुलिस ने खोला राज़ 🟥

कौशाम्बी।
दीपावली की खुशियों के बीच एक परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़।
करारी थाना क्षेत्र के सोंधिया पुल के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मंदिर में दिया जलाने जा रहे कोटेदार छोटेलाल गुप्ता की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना पर करारी पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल फैल गया है।
ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।
🔹 एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में करारी पुलिस की बड़ी सफलता!
घटना के महज़ 6 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर पुलिस ने कर दिखाया बड़ा काम।
जांच में सामने आया कि मृतक कोटेदार का भतीजा राहुल ही निकला कातिल।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले खेत की मेड को लेकर झगड़ा हुआ था, जिससे राहुल के मन में खुन्नस बैठ गई थी।
रंजिश के चलते उसने दीपावली की रात चाचा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अलाकत्ल (हत्या में प्रयुक्त चाकू) बरामद कर लिया है।

📰 स्थान: करारी थाना क्षेत्र, सोंधिया पुल, कौशाम्बी
🧾 मृतक: छोटेलाल गुप्ता (कोटेदार, निवासी रक्सवारा)
👮‍♂️ पुलिस कार्रवाई: आरोपी राहुल गिरफ्तार, हथियार बरामद
📍 रिपोर्ट: रुस्तम — AIMA मीडिया, कौशाम्बी

49
1390 views