logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोदरान में लॉकडाउन के बावजूद बेवजह बाहर घूमने वाले वाहनों के काटे चालान

जालौर/मोदरान। रामसीन पुलिस थाना क्षेत्र के मोदरान पुलिस चौकी क्षेत्र में चौकी प्रभारी एएसआई विनोद पूनिया के नेतृत्व में लॉकडाउन के बावजूद भी बेवजह और फालतू बाहर घूमने वाले तीन मोटरसाइकिल व दो कार को सीज कर चालान काटे गए।

वहीं कई वाहन चालकों को पुलिस चौकी प्रभारी ने हाथ जोड़कर समझाते हुए इस कोरोना महामारी को हल्के में न लेकर घरों से बिना जरुरी काम बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई।

इस मौके पर आज मोदरान पुलिस चौकी क्षेत्र के बासड़ा धनजी सर्कल पर कई वाहन चालकों से पूछताछ कर बेवजह बाहर घूमने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। जिसमें दो कार व तीन मोटरसाइकिल वाहनों को सीज किया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी एएसआई विनोद पूनिया, कांस्टेबल राकेश कुमार पूनिया, धीरज सिंह राजावत आदि मौजूद थे।

177
14905 views

Comment