logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोवर्धन पूजा के अवसर पर निराश्रित गौआश्रय बलटिकरा में गोपूजन का आयोजन

देवरिया। विकास खंड बैतालपुर के बलटिकरा में अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल पर गोवर्धन पूजा का समारोहपूर्वक आयोजन करने के लिए प्रातः काल से ही साफ सफाई किया गया एवं गुब्बारे से गौआश्रय को सजाया गया।इस अवसर पर महुआडीह के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार मल्ल ने गोपूजन करके सभी निराश्रित गोवंशीय पशुओं को चना, गुड़ एवं केला खिलाया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि गौरक्षा,पर्यावरण संरक्षण एवं लोक एकता के प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्वों के अवसर हर वर्ष सभी गौआश्रयों पर इस तरह का आयोजन किया जाता है जिससे गोसेवा के प्रति लोगों को प्रेरित किया जा सके। आयोजन में ग्राम सचिव नन्हें सिंह एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोलू राय के साथ केयर टेकर सोनू राजभर,सुभाष चन्द्र एवं महेंद्र यादव शामिल रहे।

76
4115 views

Comment