logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भागवत कथा का तीसरा दिन

श्री मद भागवत कथा का तीसरा दिन

भक्ति और श्रद्धा में डूबा माहौल

कौंधियारा। करछना क्षेत्र के कुआं गाँव में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा रस रहस्य का रसास्वादन हुआ। कथा का आयोजन गोविंद गोशाला सेवार्थ किया जा रहा है, जिसमें परम पूज्य स्वामी प्रियाशरणजी महाराज कथा का रसपान करा रहे हैं।
पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। ।कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी, जो 2 नवम्बर तक चलेगी।माननीय नीरज त्रिपाठी निवर्तमान लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व अपरमहाधिवक्ता उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश सरकार व श्री सुभाष तिवारी अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज सत्य प्रकाश तिवारी और शिव प्रकाश तिवारी के यहां श्रीमद् भागवतकथा में कथा श्रवण करने हेतु पहुंचे

मुख्य यजमान के रूप में कमला तिवारी, सुनिता तिवारी, शिवप्रकाश तिवारी और संगीता तिवारी परिवार द्वारा कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के प्रेषक शिवप्रकाश तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार हैं। कथा आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
साथ ही साथ राम का पूरा स्थित पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश मिश्र के यहां चल रही भागवत कथा में भी नीरज त्रिपाठी व सुभाष त्रिपाठी जी पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज कराई व कथा का आनंद लिया।।

84
1669 views

Comment