logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बंगो लोक भारती बटकीडोह संकुल केंद्र (ग्राम पंचायत) इकाई” का गठन ।

बंगो लोक भारती बटकीडोह संकुल केंद्र (ग्राम पंचायत) की बैठक सम्पन्न!

*नीचे इसका सारांश और मुख्य बिंदु स्पष्ट रूप में प्रस्तुत हैं*

*मुख्य समाचार-*
बंगो लोक भारती बटकीडोह संकुल केंद्र (ग्राम पंचायत) इकाई का गठन

*स्थान:* बंगो संस्कार केंद्र बटकीडोह जिला बैतूल

*आयोजक:* बंगो लोक भारती – लोक भारती से संबद्ध राष्ट्रवादी विचारधारा का बंगाली समाज संगठन
बैठक स्थल: बंगो संस्कार केंद्र कार्यालय
🎯 *बैठक का उद्देश्य*
1. संकुल केंद्र इकाई का गठन।
2. आगामी प्रबुद्ध जन गोष्ठी की तैयारी।
3. 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से लेकर 23 जनवरी (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) तक
सभी संकुल केंद्रों में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।
4. नेताजी सुभाष बोस जयंती (23 जनवरी) को
"*बंगाली गौरव एवं वीरत्व दिवस*" के रूप में मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

🗣️* मुख्य वक्तव्य*
प्रदेश संयोजक संजीव रॉय ने संगठन के
उद्देश्य, पद्धति, लक्ष्य और संरचना पर चर्चा करते हुए कहा कि –
बंगाली समाज के सर्वांगीण विकास,
भाषा, संस्कृति, प्रकृति, पर्यावरण,गौ-आधारित खेती तथा
समाज में वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि संगठन बांग्ला भाषा संरक्षण हेतु
हर ग्राम में “बंगो संस्कार केंद्र” स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
भविष्य में महिलाओं की आजीविका प्रशिक्षण व्यवस्था भी की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्यामपद मंडल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंगो लोक भारती का कार्य ईश्वरीय कार्य है,सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि समाज हित के पुनीत कार्य मे अपने आपको सम्पूर्ण समर्पण भाव से समर्पित करें औरों को भी प्रत्साहिग कर संगठन से जुड़के कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम उपरांत जिला भाषा प्रमुख नारायण चन्द्र बल (सेवा निवृत्त शिक्षक) ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

🧩संगठनात्मक संरचना
संगठन की संरचना इस प्रकार रखी गई है–
*अखिल भारतीय → प्रदेश → विभाग → जिला → खंड/तालुका → संकुल केंद्र (ग्राम पंचायत) → संच (ग्राम)*

👥*बटकीडोह संकुल केंद्र इकाई नवीन दायित्व की घोषणा*

संरक्षक श्यामपद मंडल, शांतिरंजन सिकदार
संयोजक प्रफुल्ल बाईन
सह संयोजक श्रीमती बसंती डाकुआ
भाषा प्रमुख गोपाल बड़ाई
युवा प्रमुख सुश्री प्रियंका माझी
संस्कार संस्कृति प्रमुख गणेश चक्रवर्ती
प्रकृति कृषि प्रमुख उत्तम मंडल
लोककला प्रमुख सुश्री अनुराधा राय
मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती सुचित्रा मंडल
सह मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती संगीता अधिकारी
यवस्था प्रमुख जीवन मजूमदार
सह यवस्था प्रमुख हर्षित सिकदार
संपर्क प्रमुख प्रवीण सरकार
कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बनमाला बाढ़ई, श्रीमती उषा मांझी
संच प्रमुख पवन सरकार
सह संच प्रमुख कृष्णकांत मंडल
🙏 विशेष उपस्थिति
समाजसेवी सुनील मंडल
समाज सेविका श्रीमती सुनीति मंडल

55
4135 views

Comment