logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेमानन्द महाराज को दिया जाए भारत रत्न-रौली यादव

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को भारत रत्न सम्मान देने की मांग उठी है।

मैनपुरी जिले के सामाजिक कार्यकर्ता कस्बा करहल निवासी सतेन्द्र कुमार रौली यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि संत प्रेमानंद महाराज को उनके आध्यात्मिक योगदान और समाज के प्रति सेवा के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि संत प्रेमानंद महाराज न केवल एक धार्मिक गुरु हैं, बल्कि आध्यात्मिकता, नैतिकता और मानवता के प्रतीक हैं।

वे अपनी शिक्षाओं, सत्संगों और प्रवचनों के माध्यम से लोगों को सदाचार, भक्ति और सेवा का मार्ग दिखा रहे हैं। उनका जीवन त्याग, भक्ति और लोककल्याण के उदाहरणों से भरा हुआ है।

वे न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी करोड़ों अनुयायियों के लिए श्रद्धा और विश्वास का केंद्र हैं। उनकी शिक्षाएं समाज को नैतिक और आध्यात्मिक दिशा प्रदान करती हैं। ऐसे महान संत को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए, जिससे देशभर के श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान हो।

67
1275 views

Comment