logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर तहसील में यहां नगरीय क्षेत्र एवं आसपास के समूचे इलाके में साइलेंट अटैक आने से युवा वर्ग में मौत

यहां नगरीय क्षेत्र एवं आसपास के समूचे इलाके में साइलेंट अटैक आने से युवा वर्ग में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और इससे हर जगह हड़कंप मचा हुआ है। आज सुबह यहां इंदिरा गार्डन मोहल्ला निवासी राजपूत समाज के रामसिंह सोलंकी के पुत्र धर्मपालसिंह (38) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह अपने छोटे भाई के यहां डिलीवरी होने से रतलाम अस्पताल गया था। वही तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में सांस उखड़ गई। इस तरह ग्राम बोराली में भी 34 साल के अजीत पिता वीरेंद्र जाट का आज सुबह निधन हो गया। जिन्हें सिने में दर्द होने का पता चलने पर तत्काल सरदार पटेल अस्पताल लाए किंतु बचाने में सफलता नहीं मिली।

42
1570 views

Comment