logo

केंद्रीय सहकारी बैंक संगठन का द्वितीय अधिवेशन 8 नवंबर को फतेहाबाद में होगा|

वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ यूनिट केंद्रीय सहकारी बैंक संगठन संबंधित भारतीय मजदूर संघ का द्वितीय अधिवेशन 8 नवंबर को फतेहाबाद में होगा यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अरुण जोशी ने दी| जोशी ने कहा कि अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान पवन जी,प्रदेश महामंत्री श्री हवा सिंह मैहला, प्रदेश मंत्री श्री हवा सिंह तंवर उपस्थित रहेंगे|
संपूर्ण हरियाणा विभिन्न जिलों से केंद्रीय सहकारी बैंक के कर्मचारी इस अधिवेशन में शामिल होंगे और विगत वर्षों में संगठन द्वारा कार्य किए गए हैं उन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी| उन्होंने बताया की संगठन द्वारा आगामी कार्यों को लेकर रूपरेखा भी तैयार की जाएगी| संपूर्ण हरियाणा में सहकारी बैंक में कर्मचारी विगत 5 वर्षों से अधिक कार्य कर रहे हैं उन कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा अधिनियम एक्ट प्रदान किया जाए और जो कर्मचारी इस एक्ट में शामिल नहीं है उनको 5 वर्ष संपूर्ण होने पर एक्ट में शामिल किया जाए|

152
7142 views