अनुपम नगर महिला मंडल द्वारा देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा और नवंबर महीने की पहले मंगलवार पर रंगारंग कार्यक्रमों का सफल आयोजन
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अनुपम नगर महिला मंडल के द्वारा श्रीमती रेखा सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा और नवंबर महीने के पहले मंगलवार पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली निर्माण, दीपदान, दीपमाला और विभिन्न तीर्थ से मंगवाए गए जल द्वारा भगवान का अभिषेक और कलश पूजन किया गया इसके बाद भजन मंडली द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया इसके बाद प्रसादी वितरण किया गया जिसमें महिला मंडल की सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया