
गौ सेवा के साथ मानवता के कार्यों में जुटा अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ – रजनीश कुमार गुप्ता और परवेज चौधरी ने बताई अपनी प्राथमिकताएं
गाजियाबाद। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के संस्थापक रजनीश कुमार गुप्ता और अध्यक्ष परवेज चौधरी ने आज AMA मीडिया से विशेष बातचीत में संगठन के कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य सिर्फ गौ सेवा ही नहीं, बल्कि इंसानियत के लिए भी कार्य करना है।परवेज चौधरी ने बताया कि उनकी टीम किसी भी घटना स्थल पर स्वयं जाकर ग्राउंड स्तर पर काम करती है, और प्रशासन भी उनके हर कार्य में सम्मिलित रहता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई गाय बीमार पड़ जाती है, तो सबसे पहले उसका इलाज कराना ही संगठन की प्राथमिकता होती है।उन्होंने गाजियाबाद में गायों के लिए अस्पताल न होने पर नाराज़गी जताई और बताया कि इलाज के लिए गोकुलधाम या हरियाणा से सहायता लेनी पड़ती है। परवेज चौधरी ने कहा कि इस्लाम धर्म में भी दूध को “शिफा” अर्थात इलाज के रूप में बताया गया है, और गौ संरक्षण का उल्लेख धर्मग्रंथों में मिलता है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे बाबा रामदेव को फॉलो नहीं करते। अगर किसी गाय की मृत्यु हो जाती है तो हिंदू रीति-रिवाज से उसकी अंत्येष्टि कराई जाती है। संगठन का एक “एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट” भी संचालित है, जिसके माध्यम से सड़क हादसों में घायल लोगों को पुलिस की सहायता से स्वयं अस्पताल ले जाया जाता है।रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था बाढ़ पीड़ितों, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में भी आगे रहती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी गरीब लड़की की शादी करानी हो या किसी घर में राशन की जरूरत हो तो संस्था निःशब्द रूप से सहायता करती है।संस्था के पदाधिकारियों ने AMA मीडिया के माध्यम से समाज से अपील की कि जो भी लोग इस नेक कार्य में सहयोग करना चाहते हैं, वे आगे आएं और मानवता के लिए कार्य करें।