logo

भोपाल और इंदौर के विभिन्न संगीत कार्यक्रमों में सम्मिलित रहती है गायिका प्रतिभा अग्रवाल



संगीत की शिक्षा ने कंठ स्वर में और भी अधिक मिठास उत्पन्न की - प्रतिभा अग्रवाल

इंदौर। गायिका प्रतिभा अग्रवाल जी ने संगीत की विधिवत शिक्षा ली है। वे बताती है -'मैं 2011 से सिंगिंग कर रहीं हूं। सुगम- संगीत की शिक्षा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से और शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्रयागराज यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश से ली है।'

संगीत की शिक्षा प्राप्त कर प्रतिभा अग्रवाल जी ने अपने गायन को और भी अधिक सुरीला बना लिया है। और अब गायन का रियाज़ करना इनकी दैनिक दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा बन गया है।

एमपी टूरिज्म भोपाल में लगभग 3 वर्ष सिंगिंग की जॉब में रहीं हूं। भोपाल में श्री सुरेश गर्ग जी के सुर शंकरा संगीत ग्रुप से जुड़ी हूँ, जहां भोपाल शहर के उभरते हुए नये गायकों को बिना कोई शुल्क लिये मंच प्रदान किया जाता हैं।'

'भोजपाल महोत्सव, और जिला तथा केंद्रीय जेल में भी अनेक कराओके संगीत कार्यक्रम में भाग लिया है।'

'इनके अलावा मैंने किशोर कुमार नाइट, मुकेश माथुर नाइट में भी मुंबई के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ भी कई गायन की प्रस्तुतियां दी है।'

जी एंड जे म्यूजिकल ग्रुप इंदौर ने इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

जी एंड जे म्यूजिकल ग्रुप इंदौर
जितेन्द्र शिवहरे | 7746842533

10
1015 views